NCERT Class 10 Geography Chapter 7 Question Answer in Hindi | अध्याय 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

क्या आप कक्षा 10वीं के विद्यार्थी हैं और आप NCERT Class 10 Geography Chapter 7 Question Answer in Hindi में महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के तलाश में है ? क्योंकि यह अध्याय परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है | इस अध्याय से काफी प्रश्न परीक्षा में आ चुके हैं | जिसके कारण इस अध्याय का प्रश्न उत्तर जानना काफी जरूरी है|

तो विद्यार्थी इस लेख को पढ़ने के बाद आप इस अध्याय से काफी अंक परीक्षा में प्राप्त कर लेंगे ,क्योंकि इसमें सारी परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का विवरण किया गया है तो इसे पूरा अवश्य पढ़ें |

NCERT Class 10 Geography Chapter 7 Question Answer in Hindi | अध्याय 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

कक्षा | Class10th
अध्याय | Chapter07
अध्याय का नाम | Chapter Nameराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
बोर्ड | Boardसभी हिंदी बोर्ड
किताब | Book एनसीईआरटी | NCERT
विषय | Subjectभूगोल | Geography
मध्यम | Medium हिंदी | HINDI
अध्ययन सामग्री | Study Materialsप्रश्न उत्तर | Question answer

अति लघु उत्तरीय प्रश्न | Very short answer type question

NCERT Class 10 Geography Chapter 7 Question Answer
Ncert Class 10 Geography Chapter 3 Question Answer in Hindi

1 परिवहन क्यों आवश्यक है ?

उत्तर- परिवहन किसी देश की अर्थव्यवस्था का आधार होता है। परिवहन आवागमन का साधन होता है। यह कृषि और उद्योग, व्यापार और संचार के विकास में सहायक होता है। यह किसी देश के आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में सहायक होता है।

2 परिवहन के चार साधनों के नाम लिखें।

उत्तर- परिवहन के चार साधन-

(क) सड़क परिवहन, (ख) रेल परिवहन, (ग) वायु परिवहन, (घ) जल परिवहन। 

3.जीवन के लिए संचार के साधन क्यों आवश्यक हैं ? 

उत्तर-संचार किसी भी व्यक्ति की दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने में सहायक होता है। यह देश-विदेश की खबरों को लोगों तक पहुँचाता है। 

यह परिवहन, उद्योग तथा व्यापार के विकास में सहायक होता है। किसी देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में सहायक होता है। यह लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन है। इन सभी कारणों से यह जीवन के लिए जरूरी हो जाता है ।

4 संचार के चार साधनों के नाम बताएँ। 

उत्तर- संचार के चार साधन-

(क) टेलीविजन,

(ख) रेडियो,

(ग) समाचार-पत्र,

(घ) डाक ।

5 जन संचार क्या है ?

उत्तर- संचार के कुछ साधनों द्वारा सूचना को बहुत से लोगों तक एक साथ पहुँचाया जा सकता है। इसे जनसंचार कहते हैं। जैसे- रेडियो, टेलीविजन, समाचार-पत्र आदि।

6.भारत के विशाल मैदानों में रेलमार्गों का जाल हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों से अधिक क्यों है ?

उता हिमालय पर्वतीय क्षेत्र काफी दुर्गम क्षेत्र है जहाँ पर्वत की चट्टानों को काटकर तथा घाटियों को भरकर रेल लाइनें बिछाना काफी महँगा भी है और कठिन भी। भारत का मैदानी भाग समतल प्राय है जहाँ रेलमार्ग महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। यह लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। 

7 आज भारतीय रेलों के सामने कौन-कौन सी समस्याएँ हैं ?

उत्तर- बिना टिकट यात्रा करना, जंजीर खींचकर रेलगाड़ी को बार-बार रोकना जिससे रेलगाड़ी का निश्चित समय में निश्चित स्थान पर पहुँचने में देर होना, रेलवे संपत्ति का दुरुपयोग एवं चोरी करना आदि।

8 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के परिवहन में पाइपलाइनों के लाभ बताएँ ।

 उत्तर-(क) पाइप लाइनों द्वारा कच्चा तेल दूर स्थित तेल शोधक कारखानों तक तथा प्राकृतिक गैस उर्वरकों के कारखानों तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है।

(ख) पाइप लाइनों द्वारा परिवहन से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की बर्बादी की कम संभावना रहती है।

9 राष्ट्रीय महामार्ग क्या है ?

उत्तर- एक राज्य से दूसरे राज्य को मिलाने वाले सड़क मार्गों को राष्ट्रीय महामार्ग कहते हैं। इनके निर्माण तथा देखभाल की जिम्मेदारी केंद्रीय सरकार की होती है।

10 एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्ग किसे कहते हैं ?

उत्तर- सरकार ने 4 से 6 लाइनों वाले सड़क मार्ग बनाने की योजना बनायी है। इन सड़कों को राष्ट्रीय सुपर महामार्गो का नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को तीव्र तथा सुरक्षित बनाना है।

11 स्वर्णिम चतुर्भुज एक्सप्रेस महामार्ग से जोड़े जाने वाले नगरों के नाम बताएँ। 

उत्तर- स्वर्णिम चतुर्भुज सुपर महामार्ग से जोड़े जाने वाले नगरों में दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता है।

12 भारत के किन्हीं चार अन्तर्राष्ट्रीय वायुपत्तनों के नाम बताएँ । 

उत्तर- भारत के चार अन्तर्राष्ट्रीय वायुपत्तन-

(क) दिल्ली, (ख) कोलकाता, (ग) मुम्बई और (घ) चेन्नई। 

13 इंडियन एयरलाइंस से जुड़े देशों के नाम बताएँ ।

उत्तर- इंडियन एयरलाइंस से जुड़े देशों के नाम-

  • (क) कतर,
  • (ड) U.A.E.
  • (ख) मलेशिया,
  • (ग) थाईलैंड,
  • (घ) पाकिस्तान,
  • (च) बांग्लादेश,
  • (छ) श्रीलंका,
  • (ट) भूटान ।
  • (ज) सिंगापुर,
  • (झ) कुवैत,
  • (ञ) नेपाल,

14 भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख समुद्री पत्तनों के नाम बताएँ। 

उत्तर-भारत के पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख समुद्री पत्तन-

  • (क) कोलकाता,
  • (ख) हल्दिया,
  • (ग) पारादीप,
  • (घ) काकीनाडा.
  • (ङ) विशाखापट्टनम,
  • (च) चेन्नई,
  • (छ) तूतीकोरिन ।

15 भारत के दो अन्तःस्थलीय जलमार्गों के नाम बताएँ।

उत्तर- भारत के दो अन्तःस्थलीय जलमार्ग-

(क) गंगा नदी में इलाहाबाद से हल्दिया तक,

(ख) ब्रह्मपुत्र नदी में सादिया से घुबरी तक ।

16 उन राज्यों के नाम बताएँ जिनमें मुरमूगाँव, न्यू- मंगलौर, पारादीप और तूतीकोसि पत्तन स्थित हैं ?

उत्तर- मुरमूगाँव का पत्तन गोवा, न्यू-मंगलौर का कर्नाटक, पारादीप का उड़ीसा तूतीकोरिन का पत्तन तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं।

17 अनुकूल व्यापार संतुलन का अर्थ समझाएँ। भारत का विदेशी व्यापार संतुल कैसा है ?

उत्तर-जब किसी देश में आयात से अधिक निर्यात हो तो उसे अनुकूल व्यापार संतुल कहा जाता है। भारत का विदेशी व्यापार असंतुलित अर्थात् विपक्ष में है।

18 रेलवे के किन्हीं तीन क्षेत्रों के नाम उनके मुख्यालयों के नाम के साथ बताएं 

त्तर- क्षेत्र

(क) उत्तरी रेलवे मुख्यालय नई दिल्ली

(ख) दक्षिण पूर्वी रेलवे कोलकाता

(ग) दक्षिणी रेलवे चेन्नई

class 10th NotesMCQ
HistoryPolitical Science
EnglishHindi
HOMECLASS 10

Short answer Type questions

1 आजकल रेलें इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों हैं ? अथवा, रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है। तथा क्यों ?

उत्तर- वर्तमान समय की अर्थव्यवस्था में उद्योगों और व्यापार का तेजी से विकास हुआ है। इन दोनों का विकास बिना रेलमार्ग के नहीं हो सकता है। कृषि से संबंधित वस्तुओं को उद्योगों तक तथा लोगों तक पहुँचाने में रेलमार्ग की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। यह लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है।

2 सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ । 

उत्तर- सीमांत सड़कों का महत्व-

(क) ये सड़कें सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले विशेषकर अगली चौकियों की रखवाली करने वाले सैनिकों की प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी सहायक सिद्ध होती है। 

(ख) युद्ध के समय इन्हीं सड़कों से फौजियों को लड़ाई का सामान खाद्य-सामग्री तथा अन्य सहायता पहुँचाई जा सकती है।

3 व्यापार से आप क्या समझते हैं ? स्थानीय (राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें। 

उत्तर- व्यापार- लोगों के मध्य वस्तुओं का क्रय-विक्रय जो राज्यों और देश के आंतरिक क्षेत्रों में होता है व्यापार कहलाता है। स्थानीय या राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अन्तर – स्थानीय या राष्ट्रीय व्यापार उस व्यापार को कहते हैं जहाँ चीजों की अदला-बदली देश के अन्दर ही होती है । 

जैसे- एक प्रदेश में चीजों का लाना ले जाना। इसमें अपने देश की ही मुद्रा चलती है। इसके विपरीत जब चीजों की अदला-बदली विश्व के विभिन्न राज्यों में आपस में होती है तो उसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं जैसे पटसन के सामान को भारत द्वारा अन्य देशों को भेजना। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में विदेशी मुद्रा की आवश्यकता पड़ती है। 

4.भारत के तीन पाइपलाइनों के महत्त्वपूर्ण परिवहन जाल का ब्यौरा देते हुए पाइपलाइन व्यवस्था का वर्णन करें। 

उत्तर-भारत में फैले हुए तीन पाइपलाइनों के महत्त्वपूर्ण परिवहन जाल का वर्णन निम्नांकित रूप में किया जा सकता है-

(क) ऊपरी असम तेल क्षेत्र से लेकर उत्तर प्रदेश में कानपुर तक यह पाइपालाइन गुवाहाटी, बरौनी और इलाहाबाद होकर जाती हैं। इसकी शाखाएँ बरौनी से राजबंध होकर हल्दिया, राजबंध से मौरीग्राम तथा सिलीगुड़ी से गुवाहाटी तक फैली हैं। 

(ख) गुजरात में सलाया से लेकर पंजाब में जालंधर तक यह पाइपलाइन वीरमगाम, मथुरा, दिल्ली-पानीपत होकर जाती हैं। इसकी शाखाएँ कोयली (वदोदरा के निकट) चाकशू और अन्य स्थानों को जोड़ती है। 

(ग) गुजरात में हजीरा से लेकर उत्तर प्रदेश में जगदीशपुर तक गैस पाइपलाइन- यह गैस पाइपलाइन मध्य प्रदेश में बिजयपुर होकर जाती है। इसकी शाखाएँ कोटा (राजस्थान) शाहजहाँपुर तथा उत्तर बासीन भी पाइपलाइन से जुड़े हैं। इनके अलावा दो पाइपलाइन और भी हैं जो मुंबई हाई और मुंबई के बीच तथा मुंबई और पूना के बीच हैं। कांडला और पानीपत, कांडला और बीना, मुंबई से मनमाड, विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा तथा मंगलौर से बंगलौर होकर चेन्नई तक पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव हैं।

5.जल परिवहन, सड़क परिवहन से सस्ता क्यों है ? दो कारण बताएँ । 

उत्तर- जल परिवहन का सड़क परिवहन से सस्ता होने के कारण:-

(क) जल परिवहन में टायरों आदि की इतनी घिसाई नहीं होती जितनी सड़क पर चलने से होती है।

(ख) जितने तेल (पेट्रोल या डीजल) से सड़क पर जितनी दूरी पर जाया जा सकता है पानी में उतने तेल से ही कहीं अधिक दूरी तक जाया जा सकता है क्योंकि पानी नौका को स्वयं ऊपर उठाए रखता है।

(ग) पानी पर चलने वाले वाहनों के दुर्घटना की भी कम सम्भावना होती है जबकि सड़क पर चलने वाले वाहनों में दुर्घटना एक आम चीज है।

6 रेलवे की समस्याओं का वर्णन करें। 

उत्तर- भारत में रेलवे की निम्नांकित समस्याएँ हैं-

(क) रेलवे की पटरियाँ पुरानी हो गयी है, उनको प्रतिस्थापित करने की समस्या है । 

(ख) रेलवे के मालवाहक तथा सवारी डिब्बे पुराने हो गये हैं। उनके स्थान पर मरम्मत किए गए या नये डिब्बों की आवश्यकता हैं

(ग) भाप से चलने वाले इंजनों के स्थान पर डीजल तथा विद्युतीकृत इंजनों के लाने का कार्य एक विकट समस्या है।

(घ) पटरियों को एक गेज में बदलना बहुत बड़ी समस्या है। 

(ङ) रेलमार्गों को विद्युतीकृत करना भारी समस्या बन गया है क्योंकि के लिए भारी धन राशि चाहिए। 

(च) भारी संख्या में रोजाना यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। इससे प्रतिदिन काफी आर्थिक हानि होती है।

(छ) अनावश्यक चैन खींचकर लोग रेलगाड़ियों को लेट कर देते हैं जिससे रेल व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ता है। (ज) रेल रोको आदि आंदोलन से रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

(झ) रेलवे सम्पदा की चोरी तथा बर्बादी होती है।

(ञ) रेलवे के द्वारा माल ढोये जाने में देरी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है।

7.भारत की विभिन्न प्रकार की सड़कों का वर्णन करें।

उत्तर-भारत में सड़कें विभिन्न प्रकार की हैं। सड़कों को राष्ट्रीय महामार्ग, राज्य जिलें की सड़कें, गाँव की सड़कें तथा सीमा सड़कों के रूप में बाँटा जा सकता है। य-मार्ग

(क) राष्ट्रीय महामार्ग- राष्ट्रीय महत्व की सड़कें हैं। ये एक राज्य को दूसरे राज्य से मिलाती है। इन महामार्गों का निर्माण कार्य एवं रख-रखाव केंद्रीय सरकार द्वारा कराया जाता है। 

(ख) राज्य महामार्ग- इसका निर्माण और रख-रखाव का दायित्व राज्य सरकारों का होता है। ये मार्ग राज्य की राजधानी को जिला मुख्यालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण नगरों से जोड़ते हैं।

(ग) जिले की सड़कें जिला मुख्यालय को जिले के विभिन्न नगरों व कस्बों से जोड़ती है।

(घ) गाँव की सड़कें – गाँवों का निकटवर्ती कस्बों और नगरों से जोड़ती हैं। 

(ङ) सीमा सड़कें – इनका निर्माण देश की सीमावर्ती क्षेत्रों में किया जाता है। आज सीमा सड़क संगठन ने अपनी गतिविधियों को अन्य क्षेत्रों में फैला रखा है।

8 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार क्या है ? अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का राष्ट्रीय विकास में क्या योगदान है ? किन्हीं दो बिन्दुओं के विषय में लिखें।

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दो या दो से अधिक देशों में आपसी व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से राष्ट्रीय विकास में योगदान- 

(क) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार द्वारा देश की समृद्धि को काफी सहयोग मिलता है, विशेषकर जब इस व्यापार में लगे हुए बहुत से व्यापारियों और कारीगरों को इसमें जीवन उपार्जन के साधन मिलते हैं।

(ख) इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से हमें वह बहुमूल्य विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। जिसका प्रयोग हम अनेक महत्त्वपूर्ण वस्तुओं के आयात में कर सकते हैं जिनकी हमारे देश और उद्योगों को आवश्यकता होती है।

9 भारत के अंतःस्थलीय जलमार्गों का वर्णन करें।

उत्तर-जलमार्ग परिवहन के सबसे सस्ते साधन हैं। ये भारी तथा अधिक स्थान घेरने वाले समानों को ढोने के लिए अधिक उपयुक्त हैं। भारत में 14,500 किलोमीटर लंबे अंतःस्थलीय जलमार्ग हैं। इनमें से 3700 किलोमीटर लंबे जलमानों में यंत्रीकृत नावें चलायी जा सकती है।

भारत सरकार ने निम्नांकित जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है- गंगा नदी जलमार्ग इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (1600 किमी) ब्रह्मपुत्र नदी जलमार्ग सदिया और धुबरी के बीच ( 891 किमी) पश्चिमतटीय नहर– कोल्लम् और कोट्टायम के बीच (168 किमी) चम्पाकर नहर (14 किमी) उद्योगमंडल नहर (22 किमी) अंतिम तीन अंतःस्थलीय जलमार्ग केरल में हैं।

10 उत्तर पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है ?

उत्तर- उत्तर पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन निम्नांकित कारणों से महत्त्वपूर्ण है-

  • (क) बड़ी नदियों की उपस्थिति, जैसे- ब्रह्मपुत्र ।
  • (ख) विच्छिन्न धरातल,
  • (ग) घने वन,
  • (घ) निरन्तर बाढ़ का आगमन,
  • (ङ) अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ ।

उपर्युक्त कारणों से उत्तर-पूर्वी राज्यों में हवाई यात्रा अपेक्षित है। 

11 परिवहन एवं संचार में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर- परिवहन और संचार में अंतर-

परिवहनसंचार
(b) परिवहन के साधनों में सड़क, रेल, वायु मार्ग, समुद्र मार्ग सम्मिलित होते हैं।(b) संचार के साधनों में रेडियों, दूरदर्शन, समाचार-पत्र आदि सम्मिलित किए जाते हैं।
(c) यह काले रंग का कठोर और अधिक घनत्व वाला कोयला है।(c) यह भी काले रंग का होता है लेकिन इसका घनत्व एन्थ्रेसाइट से कम होता है।

12 व्यक्तिगत संचार और जनसंचार में अंतर स्पष्ट करें। 

उत्तर- व्यक्तिगत संचार और जनसंचार में अंतर-

व्यक्तिगत संचारजनसंचार
(a) निजी संचार के साधन हैं जिनका प्रयोग संदेश भेजने के लिए व्यक्ति स्वयं करते हैं।(a) जन संचार के साधन वे साधन हैं जिनके द्वारा सूचना तथा संदेश आम जनता को प्राप्त होते हैं।
(b) निजी संचार के साधनों में पोस्टकार्ड, टेलिग्राम, टेलिफोन, ई-मेल, सेल्यूलर टेलिफोन तथा इंटरनेट हैं।(b) जन संचार के साधनों में अखबार, पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो, टेलिविजन पुस्तकें, चलचित्र तथा कम्प्यूटर आदि को शामिल किया जाता है।

Long answer Type questions

1. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं ?

उत्तर- परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था निम्नांकित कारणों से कहे जाते हैं- 

(क) सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिवहन का व्यापक महत्व है। इससे सुरक्षा दस्तों के आवागमन में आसानी होती है। 

(ख) परिवहन लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने का महत्त्वपूर्ण साधन है। इससे सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि होती है।

(ग) परिवहन उद्योगों की स्थापना तथा विकास का आधार है। परिवहन के माध्यम से उद्योगों को कच्चा माल प्राप्त होता है तथा परिवहन के माध्यम से ही औद्योगिक इकाइयों में तैयार माल बाजारों तक पहुँचता है।

(घ) परिवहन, कृषि तथा व्यापार के विकास के लिए आवश्यक है । 

(ङ) संचार के साधनों के विकास के परिणामस्वरूप महत्त्वपूर्ण सूचनाओं और संदेशों का दूरस्थ स्थानों तक सम्प्रेषण सरल हो गया है। 

(च) आधुनिक संचार तथा परिवहन के साधन हमारे देश और इसकी आधुनिक अर्थव्यवस्था को संचालित करते हैं। इसलिए सघन व सक्षम परिवहन का जाल तथा संचार के साधन आज विश्व, राष्ट्र व स्थानीय व्यापार हेतु पूर्व- अपेक्षित हैं। इसीलिए इन साधनों को देश की जीवन रेखाएँ तथा अर्थव्यवस्था कहा जाता है।

2.पिछले पन्द्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें। 

(क) वस्तुओं के आदान-प्रदान के साथ सेवाओं के आदान-प्रदान में वृद्धि हुई है। तथा सूचनाओं, ज्ञान और प्रौद्योगिकी का भी आदान-प्रदान बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है। 

(ख) सूचना प्रौद्योगिकी की सहायता से भारी मात्रा में विदेशी से कोयले का आयात कर रहा है।

(ग) कोयले के उत्पादन में अग्रणी देश होने के बावजूद, भारत पिछले कुछ वर्षों अर्जित कर रहा है। 

(घ) भारत में पिछले पंद्रह वर्षों में निर्यात की तुलना में आयात में वृद्धि हुई है। एक समूह के रूप में भारी वस्तुओं के आयात में 39.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। 

(ङ) भारतीय कंपनियाँ हरेक क्षेत्र में कदम उठाकर, देशी-विदेशी कंपनियों का समाकलन करके, तथा विदेशी कंपनियाँ खरीदकर वैश्वीय स्तर पर अपना विस्तार कर रही हैं।

(घ) आज संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की सिलिकन घाटी में सूचना प्रौद्योगिकी व्यवस्था में लगे कुल पेशेवर लोगों में 87% भाग भारतीयों का है।

3 आधुनिक समय में संचार के साधनों की महत्ता का वर्णन करें।

उत्तर-आधुनिक समय में संचार के साधनों की महत्ता इस प्रकार है- 

(क) संचार के साधनों से हमें अपने लिखित संदेशों को आसानी से संसार के एक कोने से दूसरे कोने में पहुँचाने में सुविधा होती है।

(ख) हम इनके द्वारा संसार के एक नगर में बैठकर दूर दराज के नगरों में बैठे आदमियों से बातचीत कर सकते हैं, संदेश दे तथा ले सकते हैं।

(ग) विश्व में किसी भी स्थान पर बैठकर व्यापार सौदे किये जाते हैं। टेलिफोन, सेल्युलर टेलिफोन आदि द्वारा माल की खरीद बेच भी कुछ ही मिनटों में की जा सकती है।

(घ) जनता को विभिन्न घटनाओं की सूचना मुद्रित समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो, टेलिविजन तथा इंटरनेट के माध्यम से शीघ्र मिल जाती है। 

(ङ) विभिन्न घटनाओं को टेलिविजन पर घटते हुए देखा जा सकता है।

(च) लोगों द्वारा सरकार के प्रति विचाराधारा बनाने में भी जनसंचार के साधन विशेष भूमिका निभाते हैं। इन साधनों द्वारा सरकार की कल्याणकारी नीतियों, कार्यों आदि तथा उसके जनविरोधी कार्यों, नीतियों आदि का पता भी जनता को होता रहता है।

(छ) इन माध्यमों से जनता का मनोरंजन भी होता है।

(ज) शैक्षिक तथा खेल संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त होती है तथा शिक के प्रचार तथा प्रसार से सहायता मिलती है।  संचार के साधनों द्वारा ही हमें संसार के किसी भाग में घटित प्राकृतिक विपदाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

3 राष्ट्रीय महामार्ग तथा राज्य महामार्ग में अन्तर बताएँ। देश के प्रमुख महानगरों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की आवश्यकता क्यों है ? 

उत्तर-राष्ट्रीय महामार्ग— देशव्यापी पूर्व-पश्चिम तथा उत्तर-दक्षिण को मिलाने वाली मुख्य सड़कें राष्ट्रीय महामार्ग कहलाती हैं। ये सड़कें भिन्न राज्यों से होकर • जाती है और उन राज्यों के मुख्य नगरों को आपस में मिलाती है। इस प्रकार इन सड़कों का अपना राष्ट्रीय महत्व है। इनका निर्माण एवं देखभाल केन्द्रीय सरकार द्वारा किया जाता है। ग्रांड ट्रंक रोड इसका एक अच्छा उदाहरण है यह सड़क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय महामार्ग है जो अमृतसर और कोलकाता को मिलाता है और भारत के कई राज्यों से होकर जाता है।

राज्य महामार्ग राज्य की राजधानियों को राज्य के अन्य नगरों से मिलाने वाली सड़कों को राज्य महामार्ग कहते हैं। इनका निर्माण एवं देखभाल राज्य सरकारें करती हैं क्योंकि इन सड़कों का राज्य के लिए विशेष महत्व होता है। दिल्ली में रिंग रोड एक ऐसा ही राज्य मार्ग है। ये सड़कें राज्य के नियन्त्रण में होती है।

देश के प्रमुख महानगरों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की आवश्यकता- दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई और चेन्नई जैसे महानगरों को जोड़ने वाले फ्री हाईवे की बड़ी आवश्यकता है क्योंकि इन में कच्चे माल एवं निर्मित वस्तुओं की शीघ्र आदान-प्रदान की आवश्यकता नहीं होती वरन् एक बड़े नगर से दूसरे बड़े नगर में राजनीतिक एवं व्यापारी लोग शीघ्र से शीघ्र आना-जाना चाहते हैं। शीघ्र और मुक्त आदान-प्रदान से न केवल लाभ में वृद्धि होती है वरन् इन नगरों के लोगों की मानसिक संतुष्टि भी होती है।

कक्षा 10 भूगोल समाधान | class 10 geography solutions

https://class10.co.in/

FAQs

Q. भारत के तीन रेल-गेज कौन से हैं?

 उत्तर– (क) बड़े गेज के रेल मार्ग = 1.675 मीटर चौड़े,
(ख) मीटर गेज के रेलमार्ग = 1 मीटर चौड़े,
(ग) संकरी गेज के रेलमार्ग = 0.762 और 0.610 मीटर चौड़े ।

Q.सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ। 

उत्तर- सड़क परिवहन के अपने विशेष गुण हैं जो रेल परिवहन से तुलना करने पर सामने आते हैं-
(क) यह रेल परिवहन से कहीं बेहतर होता है क्योंकि यह बहुत अधिक लचीला होता है। इसके द्वारा आप निर्माता के द्वार से उपभोक्ता के घर तक पहुँच सकते हैं।
(ख) हमारे देश के बहुत से पहाड़ी भाग ऐसे भी हैं जैसे कश्मीर, असम आदि जहाँ रेलें अभी तक न के बराबर हैं। ऐसे स्थानों में सड़क परिवहन का महत्व और भी बढ़ जाता है। 
(ग) सड़क यातायात रेलों द्वारा लाए गए सामान को भी नियत स्थानों पर पहुँचाता है।

Leave a comment